एक मुहब्बत की थी मैंने...
एक मुहब्बत करती हूँ.....
एक मुहब्बत तुम थे...मैं थी...
एक मुहब्बत.......बस मैं हूँ !
तुमको पा कर पाया सब कुछ
सब कुछ पा कर खोया है
तेरी मुहब्बत तू ही जाने
पाक मुहब्बत में....मैं हूँ !
तेरी दुनिया तू था...तू है
मेरी दुनिया थी तुझमें....
आज मेरी दुनिया है मुझमें
आज मेरी दुनिया मैं हूँ........!!


.jpg)



.jpg)