Text selection Lock by Hindi Blog Tips

बुधवार, 22 जून 2016

हाल अपना बता नहीं सकते...





प्यार अपना छुपा नहीं सकते ...
हाल अपना बता नहीं सकते...!

याद हरदम तुम्हारी आती है...
फिर भी आँसू बहा नहीं सकते...!

ज़िन्दगी की उदास रातों में ...
दिल की शम्मा जला नहीं सकते...!

आप क्यूँ कर उदास होते हैं...
आप को हम रुला नहीं सकते...!

आप बेबात रूठ जाते हैं...
आपको हम मना नहीं सकते...!

इश्क़ की राह में बड़ी मुश्किल...
हमसफ़र हम बना नहीं सकते...!

रात रौशन हुई है 'पूनम 'से...
ये सितारे बुझा नहीं सकते...!


२८ जून,  २०१५