Text selection Lock by Hindi Blog Tips

रविवार, 9 जून 2013

सहनशक्ति.....





ऐसा भी होता है जिंदगी में अक्सर...
जब लोग लगाते हैं तोहमतें हम पर....
बेवजह.....नाहक......बेबाक....!
और हम कुछ कह नहीं पाते....!!
ऐसा नहीं कि हमें 
कुछ कहना नहीं आता...!!
फिर न जाने क्या सोच कर 
हम चुपचाप रह जाते हैं...!
हम नहीं चाहते कि...
वैसी ही चोट उन्हें भी लगे...
जैसी  चोट उन्होंने हमें पहुँचाई है...!
क्यूँ कि लोग खुद से बदगुमान हैं...
सहन न कर पाने की
अपनी ही शक्ति से अनजान हैं...!



4 टिप्‍पणियां: