Text selection Lock by Hindi Blog Tips

शुक्रवार, 27 नवंबर 2015

हौसला भी हो कभी इक़रार का.......





बेवजह करता गिला इंकार का....।
रास्ता कोई तो होगा प्यार का...!

था भरोसा जिस पे धोखा दे गया...
है रहा दस्तूर ये संसार का...!

ज़िन्दगी इस मोड़ पर है आ गयी...
आसरा हमको है एक पुकार का...!

रात को भी मेरी महफ़िल सज गयी...
सामने चेह्रा मेरे दिलदार का...!

जब दिलों में दूरियाँ ही आ गयीं...
दोष कोई है नहीं दीवार का...!

वो मना करके भी बातें मान ले...
मामला समझो ये है इज़हार का...!

गलतियाँ की तो बहुत 'पूनम' मगर...
हौसला भी हो कभी इक़रार का...!


***पूनम***



9 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (29-11-2015) को "मैला हुआ है आवरण" (चर्चा-अंक 2175) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
  2. बेहतरीन प्रस्तुति
    एक बार हमारे ब्लॉग पुरानीबस्ती पर भी आकर हमें कृतार्थ करें _/\_
    http://puraneebastee.blogspot.in/2015/03/pedo-ki-jaat.html

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद आपका इस रचना को मंच पर सम्मिलित करने के लिए

      हटाएं
  3. बेहतरीन रचना और उम्दा प्रस्तुति....आपको सपरिवार नववर्ष की शुभकामनाएं...HAPPY NEW YEAR 2016...
    PLAEASE VISIT MY BLOG AND SUBSCRIBE MY YOUTUBE CHANNEL FOR MY NEW SONGS.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद आपका इस रचना को मंच पर सम्मिलित करने के लिए

      हटाएं
  4. रास्ता कोई तो होगा प्यार का।।।
    वह बहुत खूब

    जवाब देंहटाएं